मुख्य समाचार

बिहार में खाद की कमी नहीं, कृषि मंत्री का आंकड़ा गलत

पटना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के खाद आपूर्ति आंकड़े को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर, 2022 तक बिहार में 97 हजार मीट्रिक टन यूरिया और 66 हजार मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है।

डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार के सभी जिलों में खाद उपलब्ध है। सच्चाई यह है कि बिहार में कृषि अधिकारी और खाद्य वितरकों में गठजोड़ हो गया है। आंकड़ा सार्वजनिक करते हुए उन्होंने कहा  है कि अगर मैं गलत हूं, तो राज्य सरकार मुझपर एफआईआर करे, अन्यथा कृषि मंत्री को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

 

 


संबंधित खबरें