पटना। 10 जनवरी (मंगलवार) को बिहार में सबसे कम तापमान बांका में 3.2 डिग्री और अधिकतम तापमान किशनगंज में 23 डिग्री दर्ज किया गया। बांका के बाद सर्वाधिक ठंड भागलपुर जिला के सबौर वासियों ने महसूस किया। सबौर का तापमान 4.5 डिग्री रहा। कोहरे के कारण भागलपुर, गया, पूर्णिया एवं फारबिसगंज में काफी कम विजिबिलिटी रही। पटना का न्यूनतम तापमान आठ रहा।
10 जनवरी को जिलों का न्यूनतम तापमान (डिग्री में) : गया 6.7, जीरादेई (सीवान) 5, मोतिहारी 5.6, नवादा 5.8, फारबिसगंज (अररिया जिला) 6, छपरा 6.7, भागलपुर 7.4, पूर्णिया 8, वाल्मीकिनगर (बेतिया) 7.7, मुजफ्फरपुर 8.7, सुपौल 7.5, डेहरी (रोहतास) 8, शेखपुरा 6.9, जमुई 10.3, औरंगाबाद 9.8, खगड़िया 7.8, कटिहार 8.8,, पूसा (समस्तीपुर) 7.3, किशनगंज 7, अगवानपुर (सहरसा) 7.5