बक्सर। केंद्रीय राज्य मंत्री सह बक्सर सांसद अश्विनी चौबे ने कहा कि बनारपुर के किसानों को हर हाल में न्याय मिलेगा। चौसा के पावर प्लांट में हुई आगजनी की घटना पर दर्ज गलत एफआईआर भी रद्द होनी चाहिए। सर्किट हाउस में केंद्रीय मंत्री ने बक्सर के एसपी मनीष कुमार से बात की। उन्होंने एसपी से कहा कि किसानों के साथ अन्याय नहीं हो। जिन्होंने आगजनी एवं तोड़फोड़ की है। ऐसे असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करें।
पीड़ित किसान एवं परिजनों से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चार दिनों से बनारपुर में किसानों के घर भोजन नहीं बना है। महिलाएं आतंकित हैं। कई किसानों ने घर छोड़ दिया है। पावर प्लांट में असामाजिक तत्वों ने आग लगाई ताकि किसानों को फंसाया जा सके। यह पूर्व नियोजित था।