मुख्य समाचार

किसानों को मुआवजा दिलाने में केंद्र भी करेगा सहयोग

बक्सर। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार सरकार बक्सर के किसानों को 2022-23 की दर पर जमीन का मुआवजा दे। इसके लिए केंद्र सरकार से जो भी सहयोग चाहेगी, उसे पूरा किया जाएगा।

किसान और पुलिस बर्बरता से पीड़ित महिलाओं से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को वर्तमान दर पर जमीन का मुआवजा देने की मांग को प्रतिष्ठा का प्रश्न नहीं बनाना चाहिए। महागठबंधन सरकार ने यदि बक्सर के किसानों की जायज मांग स्वीकार नहीं की, तो भविष्य की परियोजनाओं को लागू करने में कठिनाई होगी।

मोदी ने किसानों के मुद्दे पर सांकेतिक उपवास करने वाले केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे से बक्सर में भेंट की। उनसे कहा कि रात में घर में घुसकर महिलाओं की पिटाई करने वाले पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 


संबंधित खबरें