मुख्य समाचार

विकसित बिहार के लिए विशेष राज्य का दर्जा जरूरी

बक्सर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिल जाने से राज्य का काफी विकास हो जाता। विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलने के बावजूद हमलोग बिहार का विकास कर रहे हैं। पहले कई पिछड़े राज्यों को विशेष राज्य का दर्जा मिला। वैसे ही अभी भी मिलना चाहिए।

समाधान यात्रा के क्रम में बक्सर जिले की विकास योजनाओं के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी पिछड़े राज्यों का विकास होनेे से देश विकसित हो जायेगा। विकसित राज्य से आनेवाले दूसरे राज्य की बात समझ नहीं रहे हैं। वे जहां से आये हैं, वह राज्य शुरू से ही विकसित था।

बिहार में जैविक खेती के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लोगों की आमदनी काफी बढ़ेगी। हाजीपुर के बाद बक्सर में बड़े पैमाने पर केले की खेती हो रही है। बक्सर में धान के साथ सब चीजों की खेती होती है। जंगली जानवरों से फसल के बचाव के लिए सरकार किसानों की मदद करेगी।

अभी चौथे कृषि रोडमैप की तैयारी चल रही है। पूरे बिहार के किसानों के साथ संवाद कर चौथे कृषि रोड मैप को अंतिम रूप दिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल अप्रैल से चौथा कृषि रोड मैप लागू हो जायेगा। बिहार में 75 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर हैं। आनेवाले समय में बिहार के किसानों को काफी फायदा होगा।

 


संबंधित खबरें