मुख्य समाचार

गणतंत्र दिवस पर बिहार से 19 पुलिसकर्मी सम्मानित

पटना/नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिहार से एक आईपीएस समेत 19 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति पुलिस पदक से दो और मेधावी सेवा के लिए 17 सम्मानित किये गये हैं। राष्ट्रीय स्तर पर 901 पुलिसकर्मियों को सम्मान मिला है।

राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने वालों में गया जिला के नीमचक बथानी के एसडीपीओ विनय कुमार शर्मा और आर्थिक अपराध इकाई में कार्यरत इंस्पेक्टर विनय कृष्ण हैं।

मेधावी सेवा के लिए इन्हें मिला पुलिस पदक : आईजी विनय कुमार (मुख्यालय), हवलदार अलमनाथ भुईयां (किशनगंज), हवलदार अवधेश कुमार सिंह (बीएसएपी डुमरांव), कांस्टेबल अक्षयवर नाथ पांडेय (बीएसएपी पटना), एएसआई संजय कुमार शेखर (एटीएस पटना), एएसआई संतोष दीक्षित (सीआईडी पटना), कांस्टेबल आलोक कुमार (एससीआरबी पटना), एएसआई देवेंद्र कुमार (सीआईडी पटना), कांस्टेबल धर्मराज शर्मा ( मुख्यालय पटना), कांस्टेबल धनंजय कुमार (सीआईडी पटना), कांस्टेबल बैजनाथ कुमार (किशनगंज), कांस्टेबल संजय कुमार (सीआईडी पटना), कांस्टेबल मुख्तार अली (सीआईडी पटना), हवलदार बोसेंद (बीएसएपी डुमरांव), हवलदार पंचरत्न गोंद (बीएसएपी डुमरांव), हवलदार सिकंदर कुमार (बीएसएपी डुमरांव), हवलदार सत्येंद्र कुमार (बीएसएपी डुमरांव) ।

 

 


संबंधित खबरें