पटना। राज्यस्तरीय कृषि यंत्र मेला (एग्रो बिहार) में आयोजित क्विज प्रतियोगिता में 21 स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में एसवीएम रेसिडेंसियल स्कूल को पहला, इंटरनेशनल स्कूल को दूसरा एवं डीपीएस स्कूल को तीसरा पुरस्कार मिला। पहले पुरस्कार के रूप मेें तीन हजार रुपये, दूसरे पुरस्कार में दो हजार एवं तीसरे पुरस्कार में एक हजार रुपये के साथ सभी को मेडल दिया गया।
गांधी मैदान में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) एवं कृषि विभाग के सहयोग से राज्यस्तरीय कृषि यंत्र मेला (एग्रो बिहार) का आयोजन नौ फरवरी से हो रहा है। चार दिवसीय एग्रो बिहार 12 फरवरी तक है।

इस दौरान मेला में यंत्र निर्माता एवं विभाग के प्रतिनिधियों के बीच बीटूजी मीट का भी आयोजन किया गया। पूरे राज्य से किसान उत्साह के साथ इस प्रदर्शनी में शामिल होकर बड़े एवं छोटे कृषि यत्रों की खरीदारी कर रहे हैं। राज्य सरकार उन्हें कृषि यंत्रों पर अनुदान भी दे रही है। 11 फरवरी तक 551 कृषि यंत्रों की खरीद की गई। इस पर चार करोड़ पांच लाख रुपये का अनुदान दिया गया।