पटना/नई दिल्ली। राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर बिहार के नये राज्यपाल बनाये गये हैं। वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। बिहार एवं हिमाचल प्रदेश सहित 12 राज्यों के राज्यपाल एवं एक केंद्रशासित प्रदेश के उपराज्यपाल की नियुक्ति को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकृति दी है।
बिहार के नये राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर गोवा के रहने वाले हैं। वे गोवा विधानसभा के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। विधानसभा को पेपर लेस बनाने में उनकी सराहनीय भूमिका रही है।
नवनियुक्त राज्यपाल एवं उपराज्यपाल : सी.पी. राधाकृष्णन (झारखंड), रमेश बैस (महाराष्ट्र), लक्ष्मण प्रसाद आचार्य (सिक्किम), शिव प्रताप शुक्ल (हिमाचल प्रदेश), गुलाब चंद कटारिया (असम), एस. अब्दुल नज़ीर (आंध्र प्रदेश), बिस्वा भूषण हरिचंदन (छत्तीसगढ़), अनुसुइया उइके (मणिपुर), ला गणेशन (नागालैंड) एवं कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (अरुणाचल प्रदेश)। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा की लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में नियुक्ति हुई है।