मुख्य समाचार

उसना चावल तैयार करने में निर्देशों का करें पालन

पटना। उसना चावल तैयार करने वाले सभी राइस मिलर्स को एफएसएसएआई के निर्देशों का पालन करने का निर्देश डीएम डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने दिया है। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं राज्य खाद्य निगम के प्रबंधक को इसकी निगरानी की जिम्मेवारी सौंपी है।

डीएम ने बताया कि भारतीय खाद्य निगम एवं राज्य सरकार की संयुक्त जांच में यह पाया गया कि फोर्टिफाइड राइस कर्नल (एफआरके) निर्माता चावल में चमक के लिए साइट्रिक एसिड एवं अन्य केमिकल का अधिक प्रयोग कर रहे हैं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है एवं एफएसएसएआई के मानदंड के अनुरूप नहीं है।

एफएसएसएआई ने सामान्य चावल में 1:100 के अनुपात में एफआरके मिलाने का निर्देश दिया है। इस अनुपात के अनुसार सौ किलो सामान्य चावल में एक किलो एफआरके मिलाया जाता है। एफआरके में विटामिन बी 12, फोलिक एसिड एवं आयरन जैसे माइक्रो न्यूट्रिएंट्स शामिल हैं।

 


संबंधित खबरें