मुख्य समाचार

कमरे में बंद होकर श्रमिक बचा रहे अपनी जान : तारकिशोर

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने तमिलनाडु के त्रिपुर सहित अन्य क्षेत्रों में बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अविलंब तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से संपर्क कर वहां रह रहे बिहारी मजदूर और छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कहा है। साथ ही स्थानीय हमलावरों पर भी कठोर कार्रवाई की मांग की है।

तारकिशोर ने कहा कि विगत दो सप्ताह से तमिलनाडु के त्रिपुर, बाढ़ावली, कोयंबटूर आदि इलाके में रहने वाले बिहारी मजदूर हिंसक घटना के बाद अपनी जान बचाने के लिए कमरे में ताला बंद कर रहने को मजबूर है। दहशत में रह रहे मजदूर कोई काम भी नहीं कर रहे हैं। अगर अविलंब हालात पर काबू नहीं पाया गया, तो हिंसा के अलावा दर्जनों मजदूर भूख से मर जायेंगे।

सरकार को इस स्थिति में तमिलनाडु के विभिन्न इलाकों में फंसे मजदूर और छात्रों को सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था करनी चाहिए। कई मजदूरों ने कुछ दिनों में वीडियो वायरल कर अपनी जान बचाने की गुहार लगाई है।

मीडिया से मिल रही खबरों के अनुसार स्थानीय एवं बिहारी मजदूरों में मजदूरी की दर को लेकर विवाद बढ़ने के बाद बिहारी मजदूरों को जान से मार डालने की धमकी दी गई। कई इलाकों में जानलेवा हमले भी किए गए।

 


संबंधित खबरें