पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बिहार दैट वाज एंड नाऊ किताब का विमोचन किया। पुस्तक के लेखक प्रसिद्ध छायाकार एवं पद्मश्री से सम्मानित रघु राय एवं उनकी पत्नी उषा राय हैं।
मुख्यमंत्री ने उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार एवं भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि मौजूद रहे।