मुख्य समाचार

डिप्टी सीएम ने केंद्रीय सड़क मंत्री को लिखा पत्र

पटना। बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की योजनाओं में तेजी लाने के लिए डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र में पटना-गया-डोभी पथ (एनएच 83), हाजीपुर-छपरा पथ (एनएच 19), हाजीपुर-मुजफ्फरपुर पथ (एनएच 77), महेशखूंट-सहरसा-मधेपुरा-पूर्णिया पथ (एनएच 107) एवं वीरपुर-उदाकिशनगंज (एनएच 106) की चर्चा है।

डिप्टी सीएम ने पत्र में लिखा है कि बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से कार्यान्वित योजनाओं की प्रगति काफी धीमी है। इस कारण लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है।

पटना-गया-डोभी पथ (एनएच 83) के चार लेन चौड़ीकरण का काम वर्ष 2015 से जारी है। पर्यटन स्थल गया एवं बोधगया को पटना से जोड़ने वाला यह महत्वूर्ण पथ है। पथ निर्माण के लिए भू- अर्जन की कोई समस्या नहीं है। तीन खंडों में कार्यान्वित योजना की प्रगति मात्र साठ प्रतिशत है जबकि परियोजना पूरा करने का लक्ष्य जनवरी 2023 निर्धारित था।  

 

 


संबंधित खबरें