मुख्य समाचार

35 आईएएस अधिकारियों का तबादला, 15 डीएम बदले गए

पटना। राज्य सरकार ने 35 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 15 जिलों के डीएम भी शामिल हैं। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के सचिव बी.कार्तिकेय धनजी को राज्य शिक्षा परियोजना परिषद का निदेशक बनाया गया है। वे राज्य परिवहन आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे। लघु जल संसाधन विभाग में सचिव विनोद सिंह गुंजियाल मद्य निषेध, उत्पाद एवं निंबधन विभाग में सचिव बनाए गए हैं।

राज्य परिवहन आयुक्त सीमा त्रिपाठी को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग में विशेष सचिव और पर्यटन विकास निगम के एमडी कंवल तनुज को पर्यावरण एवं वन विभाग में विशेष सचिव की जिम्मेवारी दी गई है। सहकारिता विभाग में विशेष सचिव नंद किशोर को पर्यटन विकास निगम के एमडी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। अभिषेक कुमार उद्यान निदेशक नियुक्त किए गए हैं।

राम शंकर शिवहर के डीएम, दिनेश राय बेतिया के डीएम, मोतिहारी के डीएम शीर्षत कपिल अशोक जेल आईजी, खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष कृषि निदेशक, कटिहार के डीएम उदयन मिश्रा विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग में निदेशक बनाए गए हैं।   

बेतिया के डीएम कुंदन कुमार को पूर्णिया का डीएम, छपरा के डीएम राजेश मीणा को निबंघ सहयोग समितियां, कैमूर के डीएम नवदीप शुक्ला को निदेशक पशुपालन, सहरसा के डीएम आनंद शर्मा को निदेशक पंचायती राज, कृषि विभाग में निदेशक आदित्य प्रकाश को ग्रामीण विकास विभाग में अपर सचिव, सीवान के डीएम अमित पांडेय को खगड़िया के डीएम पद पर पदस्थापित किया गया है।

औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल को मोतिहारी का डीएम, मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा को निदेशक नियोजन एवं प्रशिक्षण, पूर्णिया के डीएम सुहर्ष भगत को औरंगाबाद का डीएम, बक्सर के डीएम अमन समीर को छपरा का डीएम, शेखपुरा के डीएम सावन कुमार को कैमूर का डीएम, अरवल की डीएम जे. प्रियदर्शनी को शेखपुरा का डीएम, वर्षा सिंह को अरवल का डीएम एवं शिवहर के डीएम मुकुल गुप्ता को सीवान का डीएम नियुक्त किया गया है।

प्राथमिक शिक्षा में निदेशक रवि प्रकाश को कटिहार का डीएम, अंशुल अग्रवाल को बक्सर का डीएम, पशुपालन निदेशक विजय प्रकाश मीणा को मधेपुरा का डीएम, वैभव चौधरी को सहरसा का डीएम बनाया गया है। इनके अलावा महनार, बांका, मुंगेर एवं दरभंगा के सिविल एसडीओ का भी स्थानांतरण किया गया है।    

 


संबंधित खबरें