मुख्य समाचार

अपराधियों से मेरी कोई हमदर्दी नहीं : डिप्टी सीएम

पटना। डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव का कहना है कि अपराध और अपराधियों से मेरी कोई हमदर्दी नहीं है। अपराध का खात्मा होना चाहिए, लेकिन उसके लिए कानून है। इस देश में प्रधानमंत्री के हत्यारों का भी ट्रायल हुआ है। सजा हुई है, लेकिन किसी ने कानून को हाथ में नहीं लिया।

उत्तरप्रदेश में अतीक अहमद का नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है। सुनियोजित तरीके से पूर्व सांसद की पुलिस कस्टडी में हत्या की गयी है। इसकी आशंका मरने वाले पहले से ही जता रहे थे।

डिप्टी सीएम ने कहा कि देश में शांति रहेगी, तो जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और गरीबी जैसे मुद्दों पर चर्चा करेगी। इसलिए देश में हिंसक संस्कृति को जन्म दिया जा रहा है।

 


संबंधित खबरें