मुख्य समाचार

बिहार फाउंडेशन को केंद्र सरकार ने मुंबई में दी जमीन

पटना। केंद्र सरकार के पत्तन एवं जल परिवहन मंत्रालय ने मुंबई के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र में पौने एकड़ जमीन बिहार सरकार को आवंटित की है। जमीन बिहार फाउंडेशन को 60 साल की लीज पर मिली है। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि इसके लिए बिहार सरकार को केंद्र सरकार को धन्यवाद देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के नाते जब मैं बिहार फाउंडेशन का काम देख रहा था, तब मैंने मुंबई में फाउंडेशन की जमीन के लिए केंद्र सरकार से पत्राचार शुरू किया था। उस समय मुख्यमंत्री ने भी शुल्क सहित लीज पर जमीन के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया था।

अब जब बिहार सरकार को जमीन मिल गई है, तब जीएसटी सहित प्रीमियम की राशि 155.33 करोड़ रुपये एक माह में चुकानी चाहिए। यह जमीन रेलवे स्टेशन के करीब है। यहां बिहार फाउंडेशन का भवन बनने से राज्य के उन हजारों लोगों को मदद मिलेगी, जो कैंसर के इलाज के लिए मुंबई जाते हैं। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बिहार फाउंडेशन के लिए मात्र एक रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से वार्षिक किराये 2752 रुपये पर यह कीमती जमीन आवंटित की है ।

 


संबंधित खबरें