मुख्य समाचार

खरीफ महाभियान के प्रचार रथ जिलों के लिए रवाना  

पटना। खरीफ महाभियान के 36 प्रचार रथों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना किया। इस अवसर पर खरीफ महाभियान 2023 से संबंधित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया। 

इन प्रचार रथों के माध्यम से किसानों को खरीफ फसल की तकनीकी एवं कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूकता, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम, जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन एवं हर खेत तक सिंचाई का पानी कार्यक्रम का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, मुख्यमंत्री के कृषि सलाहकार डॉ मंगला राय, सामान्य प्रशासन सह कृषि विभाग के प्रधान सचिव डॉ बी.राजेंदर, कृषि निदेशक आलोक रंजन घोष एवं उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार सहित कई वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें