बिहार में नौ से बारह जुलाई तक अधिक बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान उत्तर बिहार के जिलो में भारी से अति भारी बारिश होने की पूरी संभावना है। साथ ही राज्य के अधिकतर जिलों में भी व्रजपात की आशंका है। ऐसी स्थिति में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों को उचित सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विज्ञान विभाग के विश्लेषण के अनुसार मॉनसून आठ जुलाई को अपने सामान्य स्थान से दक्षिण में जैसलमेर,कोटा, शिवपुरी, सिद्धी एवं बालासोर होते हुए उत्तर बंगाल की खाड़ी तक प्रभावी है। इसके अपने वर्तमान स्थान से उत्तर दिशा की ओर खिसक कर बिहार से गुजरने की संभवाना हैं।