मुख्य समाचार

गरीबी उन्मूलन में बिहार अग्रणी राज्य : वित्त मंत्री

नीति आयोग ने राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक प्रगति समीक्षा रिपोर्ट दो दिन पहले जारी की है। बिहारवासियों के लिए गर्व की बात है कि गरीबी हटाने के मामले में बिहार देश में एक अग्रणी राज्य है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण रिपोर्ट के साथ नीति आयोग ने इसे संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (यूएनडीपी) एवं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के अर्थशास्त्रियों की मदद से तैयार किया है। बिहार के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी दी। 

वित्त मंत्री ने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट से स्पष्ट है कि राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा बिहार में गरीबी दर में गिरावट दर्ज की गई है। पूरे देश में गिरावट की दर 9.89 प्रतिशत है, जबकि बिहार में यह 18.13 प्रतिशत है। 

पूरे देश में गरीबी से बाहर निकलने वाले लोगों में बिहार का हिस्सा 16 प्रतिशत है। इनमें आर्थिक प्रगति के अलावा सामाजिक मानकों के संकेतकों की गणना भी की गई है। राज्य सरकार की प्रभावकारी योजनाओं की बदौलत बिहार ने यह सफलता हासिल की है। 
 


संबंधित खबरें