केंद्र सरकार ने टमाटर की कीमत में और कटौती की है। उपभोक्ता मंत्रालय ने एनसीसीएफ और नेफेड को 20 जुलाई से 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से टमाटर बेचने का निर्देश दिया है। शुरू में टमाटर की खुदरा बिक्री 90 रुपये प्रति किलोग्राम पर हुई थी। फिर 16 जुलाई से इसे घटाकर 80 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया।
उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए एनसीसीएफ और नेफेड ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की खरीद शुरू की थी। 18 जुलाई तक दोनों एजेंसियों ने 391 मीट्रिक टन खरीद की। बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख केंद्रों से टमाटरों की बिक्री की जा रही है।
