प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत बिहार के 75,84,538 किसानों के बैंक खाते में 1583.66 करोड़ राशि ट्रांसफर की गई। यह राशि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किस्त के रूप में है।
देश के सभी रैयत किसान परिवार (पति, पत्नी और अवयस्क बच्चे) जिनके नाम से कृषि योग्य जमीन एवं जमाबंदी है। वैसे किसान परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए केंद्र सरकार ने एक दिसंबर, 2018 से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना योजना लागू की है।
इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती के लिए उपकरण की खरीद में वित्तीय मदद प्रदान करना है। योजना पर खर्च होने वाली पूरी राशि केंद्र सरकार वहन करती है। किसान परिवार को छह हजार राशि प्रतिवर्ष मिलती है। प्रत्येक चार माह के अंतराल (अप्रैल से जुलाई, अगस्त से नवंबर एवं दिसंबर से मार्च) पर दो-दो हजार रुपये तीन बराबर किस्तों में दी जाती है।
