मुख्य समाचार

बिहार की सड़कों के उन्नयन के लिए एडीबी के साथ करार 

बिहार के लगभग 265 किलोमीटर स्टेट हाईवे को उन्नत बनाने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) और केंद्र सरकार ने 295 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए। केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक कार्य विभाग के अपर सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम और भारत में एडीबी के निदेशक ताकेओ कोनिशी ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए। 

यह परियोजना राज्य की सभी स्टेट हाईवे को दो लेन में करने और सड़क सुरक्षा में सुधार संबंधित बिहार सरकार के कार्यक्रम में सहायता करेगी। 2008 से एडीबी ने बिहार को लगभग 1696 किलोमीटर स्टेट हाईवे के उन्नयन और गंगा नदी पर एक नए पुल के निर्माण के लिए 1.63 बिलियन डॉलर के पांच ऋण प्रदान किए हैं।


 


संबंधित खबरें