मुख्य समाचार

औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए राशि स्वीकृत 

बिहार के औद्योगिक क्षेत्रों के विकास के लिए 409.33 करोड़ राशि स्वीकृत की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन 2016 के तहत पटना के दादीजी स्नैक्स एवं हाजीपुर के एएफपी मैन्युफैक्चरिंग को वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस मिला है।  

मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में उद्योग विभाग, श्रम संसाधन, नगर विकास एवं आवास और पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभागों के नौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। 

प्रवासी मजदूर दुर्घटना अनुदान योजना के अंतर्गत श्रमिक की मौत पर राज्य सरकार मृतक के परिजन को अब दो लाख राशि देगी। पहले यह राशि एक लाख थी। स्थायी रूप से अपंग होने पर 75,000 की जगह एक लाख और आंशिक अपंग होने पर 37,000 की जगह 50 हजार की सहायता मिलेगी।

वैशाली जिला के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, राघोपुर और सारण जिला के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गरखा में 86 पद सृजित किए गए हैं। इन पर सालाना 4 करोड़ 68 लाख 61 हजार रुपये खर्च होगा।

बिहार म्यूजियम से पटना म्यूजियम को जोड़ने के लिए एक सबवे का निर्माण होगा। अंडरग्राउंड सबवे निर्माण के लिए 542 करोड़ राशि स्वीकृत की गई है। 
 


संबंधित खबरें