मुख्य समाचार

बिहार से 21 पुलिसकर्मियों को मिला मेडल

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार से 21 पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय ने सम्मानित किया है। दो को वीरता के लिए पुलिस पदक, दो को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक एवं 17 को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक मिला है। 

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित : प्रीता वर्मा (डीजी ट्रेनिंग), अमरेंद्र कुमार आंबेडकर (डीजी बीएसएपी) 

वीरता के लिए पुलिस पदक : सुशील कुमार (आईपीएस), अनिरुद्ध कुमार (एसआई)

सराहनीय सेवा के लिए इन्हें मिला पुलिस पदक : राजेश कुमार (एसपी मधेपुरा), संजय भारती (रेल एसपी कटिहार), अंजनी कुमार (एसडीपीओ सोनपुर), संतोष कुमार (एसडीपीओ छपरा), अजय कुमार (एएसपी पटना), संजय पांडेय (एसडीपीओ समस्तीपुर), वीरेंद्र मेधावी (इंस्पेक्टर एसटीएफ), बिन्नु रजक (एएसआई सीआईडी), गुलाम मुस्तफा (एसआई एसएसपी ऑफिस पटना), इश्तखार खां (एसआई सीआईडी पटना), अंगद यादव (हवलदार बक्सर), राहुल कुमार (एएसआई सीआईडी पटना), इंद्र कमल झा (एएसआई सीआईडी), विजय सिंह (हवलदार एसटीएफ), अमरेंद्र मिश्रा (कांस्टेबल नालंदा), राहुल कुमार (कांस्टेबल सीआईडी), शंभु कुमार (कांस्टेबल मुंगेर)।  

वीरता के लिए पुलिस पदक जीवन और संपत्ति बचाने या अपराध रोकने या अपराधियों को गिरफ्तार करने में विशिष्ट वीरता के आधार पर दिया जाता है। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पुलिस सेवा में उत्कृष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है। सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए दिया जाता है।
 


संबंधित खबरें