मुख्य समाचार

पत्रकार व थानेदार की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण : बीजेपी 

अररिया के रानीगंज में शुक्रवार को दैनिक जागरण के पत्रकार विमल कुमार एवं 15 अगस्त को समस्तीपुर में दारोगा नंद किशोर यादव की हत्या को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। 

बिहार में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राज्य सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में थानेदार और पत्रकार मारे जा रहे हैं और सरकार को अपराध नहीं दिख रहा है। 

पत्रकार विमल अपने छोटे भाई की हत्या में गवाह भी थे, जिसे पुलिस सुरक्षा देने में विफल रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार में गौ तस्कर सक्रिय हो गए हैं। बालू और शराब माफिया बेखौफ हैं। राज्य में गुंडों का राज स्थापित हो गया है। ऐसी स्थिति में भी सरकार कह रही है कि बिहार में अपराध नियंत्रण में है। 
 


संबंधित खबरें