पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने रानीगंज (अररिया) में पत्रकार और समस्तीपुर में दारोगा की हत्या की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपराधियों के आगे घुटने टेक चुकी है। राज्य सरकार पूरी तरह बालू-शराब माफिया और पशु तस्करों के दबाव में आ गई है।
मोदी ने कहा कि यदि मुख्यमंत्री पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रशंसा का दिखावा नहीं कर रहे हैं, तो उन्हें कानून का राज कायम करना चाहिए। राजनीति को किनारे रख कर राजधर्म का पालन करना चाहिए। अपराधियों की जाति और धर्म देख कर कार्रवाई करने वाली सरकार राजधर्म का पालन नहीं कर सकती।