मुख्य समाचार

दो राइस मिलर पर प्राथमिकी का निर्देश

सीएमआर जमा नहीं करने पर दो राइस मिलर पर प्राथमिकी का निर्देश डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने दिया है। जय माता दी फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड एवं एमएस बजरंग राइस मिल ने सीएमआर गिराव में काफी शिथिलता बरती है। लक्ष्य के विरुद्ध सीएमआर आपूर्ति में दोनों मिलर का काफी खराब प्रदर्शन रहा है। 

खरीफ विपणन मौसम 2022-23 के अंतर्गत धान-सीएमआर अधिप्राप्ति से संबंधित टास्क फोर्स की बैठक में ये बातें सामने आयीं। डीएम ने कहा कि दोनों मिलर ब्लैक लिस्ट किए जाएंगे। दोनों मिलरों ने आश्वासन दिया गया था कि सीएमआर आपूर्ति में शीघ्र सुधार कर लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं किया। अनुमंडल स्तर की बैठक से भी ये लगातार अनुपस्थित रहे। 

जय माता दी फूड प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड ने 9,194.102 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध केवल 6,725.541 मीट्रिक टन (73 प्रतिशत) सीएमआर जमा किया। एमएस बजरंग राइस मिल ने 13,177.339 मीट्रिक टन लक्ष्य के विरुद्ध केवल 11,235.734 मीट्रिक टन (85 प्रतिशत) सीएमआर जमा किया। 

राज्य सरकार ने सीएमआर अधिप्राप्ति के लिए अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की है। डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि शिथिलता बरतने वाले पैक्स एवं मिलर पर कड़ी कार्रवाई करें। 
 


संबंधित खबरें