मुख्य समाचार

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग, पीएम ने दी बधाई

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) का चंद्रयान-3 मिशन सफल रहा। 23 अगस्त की शाम 6.03 बजे चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग हो गई। इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। इस उपलिब्ध पर पूरा देश गौरवान्वित है। 

भारत चांद पर पहुंचने वाला चौथा देश है। इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन को सफलता मिल चुकी है, लेकिन चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है।

देशवासियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऐतिहासिक क्षण से जुड़े रहे। दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के परिश्रम और प्रतिभा से भारत चंद्रमा के उस दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचा है, जहां आज तक दुनिया का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। 

आज के बाद से चांद से जुड़े मिथक बदल जाएंगे। नई पीढ़ी के लिए कहावतें भी बदल जाएंगी। भारत में हम सभी लोग धरती को मां कहते हैं और चांद को मामा बुलाते हैं। कभी कहा जाता था, चंदा मामा बहुत ‘दूर’ के हैं। अब एक दिन आएगा जब बच्चे कहा करेंगे- चंदा मामा बस एक ‘टूर’ के हैं।
 


संबंधित खबरें