मुख्य समाचार

कचरे से तैयार होगी 15 मेगावाट बिजली 

नगर विकास एवं आवास विभाग ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत कचरे से बिजली उत्पादन करने की तैयारी में है। 15 मेगावाट बिजली का उत्पादन पटना के रामचक बैरिया में होगा। इसका उपयोग राजधानी क्षेत्र में होगा। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा बैठक के बाद डिप्टी सीएम सह नगर विकास मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने यह जानकारी दी। 

डिप्टी सीएम ने बताया कि रामचक बैरिया की 86 एकड़ जमीन में प्रोसेसिंग एवं डिस्पोजल फैसिलिटी का निर्माण होगा। पूरे राज्य में बीस क्लस्टर का निर्माण होगा। क्लस्टर में प्रोसेसिंग एवं डिस्पोजल का काम आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। 

पटना क्लस्टर में पटना महानगर क्षेत्र के सभी नगर निकाय शामिल होंगे। पटना, बिहटा, दानापुर, खगौल, फुलवारीशरीफ, फतुहा, मनेर, मसौढ़ी, नौबतपुर, पुनपुन, संपतचक एवं बख्तियारपुर नगर निकाय में शामिल हैं। बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव अरुनीश चावला, नगर आयुक्त अनिमेष पराशर, अपर सचिव आनंद शर्मा समेत कई अधिकारी मौजूद रहेे।


संबंधित खबरें