मुख्य समाचार

देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस लांच

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली में देश की पहली ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन भविष्य का ईंधन है। 

हाइड्रोजन और वायु का उपयोग कर बस को चलाने के लिए बिजली उत्पन्न की जाती है। इसका एकमात्र उप उत्पाद पानी है। इसलिए यह डीजल और पेट्रोल पर चलने वाली पारंपरिक बसों की तुलना में पर्यावरण के लिए अनुकूल है। हाइड्रोजन सेल से संचालित बसों को पूरी तरह से चार्ज होने में कुछ मिनट लगते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि फिलहाल दो हाइड्रोजन सेल बसों को रवाना किया गया है। उम्मीद है कि इस साल के अंत तक 15 अन्य बसें दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर चलेंगी। उन्होंने स्वदेशी समाधान के लिए टाटा मोटर्स और इंडियन ऑयल की सराहना की।
 


संबंधित खबरें