मुख्य समाचार

जातीय गणना की रिपोर्ट जारी, यादव 14.26 प्रतिशत  

बिहार सरकार ने जाति आधारित गणना की रिपोर्ट जारी कर दी है। विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि बिहार की आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। इस आबादी में सामान्य वर्ग का प्रतिशत 15.52, अनुसूचित जाति (एससी) 19.65, अनुसूचित जनजाति (एसटी) 1.68, पिछड़ा वर्ग (बीसी) 27.12 एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (ईबीसी) का प्रतिशत 36.01 है।   

बिहार में हिंदुओं की आबादी लगभग 82 प्रतिशत है। इस्लाम धर्म मानने वाले 17.7 प्रतिशत हैं। बौद्ध 0.08 प्रतिशत, ईसाई 0.05, सिख 0.01 एवं जैन 0.0096 प्रतिशत हैं। 

बिहार की आबादी में यादव 14.26 प्रतिशत, दुसाध 5.31, रविदास 5.26, कुशवाहा/कोइरी 4.21, ब्राह्मण 3.65, राजपूत 3.45, मुसहर 3.08, भूमिहार 2.89, कुरमी 2.87, तेली 2.81, मल्लाह 2.61, बनिया 2.31, कानू 2.21, धानुक 2.13, नोनिया 1.91, चंद्रवंशी 1.64, नाई 1.59, बढ़ई 1.45, कुम्हार 1.40, पासी 0.98, धोबी 0.83 एवं सोनार 0.68 प्रतिशत हैं। 

सामान्य वर्ग में कायस्थ जाति की संख्या बिहार की आबादी का 0.60 प्रतिशत है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जातीय गणना की रिपोर्ट साझा करने के लिए तीन अक्टूबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक में जातीय गणना की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
 


संबंधित खबरें