मुख्य समाचार

केटीबी-भारत हैं हम का ट्रेलर लांच 

कृष, ट्रिश और बाल्टिबॉय (केटीबी)-भारत हैं हम का ट्रेलर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने लांच किया। इस सीरीज में 11-11 मिनट के 52 एपिसोड हैं। इनमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की कहानियां शामिल हैं। इसकी मेजबानी प्रतिष्ठित एनिमेटेड पात्र कृष, ट्रिश और बाल्टिबॉय ने की है। सीरीज का निर्माण ग्राफिटी स्टूडियो के मुंजाल श्रॉफ और तिलकराज शेट्टी ने की है।

एनिमेटेड सीरीज का प्रसारण दूरदर्शन, नेटफ्लिक्स और अमेजॉन प्राइम पर एक ही समय में होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह ऐसा प्रयास है, जिसे पहले कभी नहीं किया गया है। इस सीरीज में महिला और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को भी दर्शाया गया है। यह सीरीज अगले सत्र में सभी सांसदों को दिखाई जाएगी। 

 


संबंधित खबरें