मुख्य समाचार

महिला चरखा समिति के नए भवन का शुभारंभ 

महिला चरखा समिति उत्पादन सह प्रशिक्षण केंद्र के नए भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर मुख्यमंत्री कदमकुआं स्थित महिला चरखा समिति (प्रभा-जयप्रकाश स्मृति संग्रहालय) पहुंचे। उन्होंने लोकनायक को श्रद्धांजलि दी। साथ ही लोकनायक की धर्मपत्नी प्रभावती देवी की मूर्ति का भी अनावरण किया। 

महिला चरखा समिति के नए भवन के भूतल पर फूड प्रोसेसिंग कार्यशाला, पहले तल पर खादी वस्त्र निर्माण कार्यशाला एवं दूसरे तल पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं के लिए हॉस्टल है। यहां फूड प्रोसेसिंग से संबंधित बीस मशीन एवं खादी वस्त्र निर्माण के लिए 18 चरखे हैं। 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ, महिला चरखा समिति की अध्यक्ष डॉ तारा सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, उद्योग निदेशक, बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सीईओ एवं संग्रहालय के कई कर्मी मौजूद थे। 
 


संबंधित खबरें