मुख्य समाचार

नॉर्थ ईस्ट ट्रेन हादसा : परिजनों को सहायता देगी राज्य सरकार 

बिहार सरकार ने नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस हादसे में मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रेन दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों का इलाज एवं आवश्यक सहायता देने का निर्देश दिया है। 

11 अक्टूबर की रात करीब दस बजे बक्सर जिले के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के समीप नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12506) बेपटरी हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत एवं सौ से अधिक यात्रियों के घायल होने की सूचना है। 

इस कारण पटना-दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। 31 ट्रेनें रद्द एवं 95 का रूट बदला गया है। राहत कार्य में स्थानीय लोग, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, अग्निशमन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन तत्परता से जुटे हैं। 


 


संबंधित खबरें