मुख्य समाचार

जब मैं रेल मंत्री था, उस समय कम हुए थे हादसे 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय जब मैं रेल मंत्री था। उस दौरान रेल हादसों में काफी कमी आई थी। मैंने रेलवे में एक-एक काम बढ़िया से करवाया था। इस कारण रेल हादसे काफी कम हुए। वर्तमान सरकार को भी इसपर ध्यान देना चाहिए। 

समाजवादी नेता डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बक्सर रेल हादसा काफी दुःखद है। घटना की जानकारी मिलते ही मैंने सारे अधिकारियों को रात में ही मौके पर भेजा। आपदा प्रबंधन विभाग पूरी रात खुला था। चार लोगों की मौत हुई है। एक मृतक का संबंध बिहार से है। हम सबकी मदद करनेवाले हैं। 


 


संबंधित खबरें