रबी महाभियान प्रचार रथों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर सभी जिलों के लिए रवाना किया। इसके जरिए किसानों को कृषि विभाग की योजनाएं एवं रबी फसल की तकनीकी जानकारी मिलेगी। साथ ही जैविक खेती प्रोत्साहन, मौसम के अनुकूल कृषि कार्यक्रम, फसल विविधिकरण एवं चौथे कृषि रोड मैप की भी जानकारी दी जाएगी।

खेतों में फसल अवशेष को जलाने से मिट्टी एवं पर्यावरण को होनेवाले नुकसान के प्रति भी किसानों को सचेत किया जायेगा। रबी महाभियान 2023 से संबंधित पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, मुख्य सचिव, कृषि विभाग के सचिव एवं निदेशक सहित कई वरीय पदाधिकारी इस मौके पर मौजूद थे।
