मुख्य समाचार

विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में बीएयू के वसीम सिद्दीकी

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (भागलपुर) के डॉ वसीम सिद्दीकी ने दुनिया के प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों में अपनी पहचान बनायी है। यह सम्मान यूएसए के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की सूची पर आधारित है। यह लगातार तीसरा वर्ष है जब डॉ सिद्दीकी को दुनिया के शीर्ष शोधकर्ताओं में शामिल किया गया है।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति डॉ डी.आर.सिंह ने कहा कि डॉ सिद्दीकी का विश्व के सर्वश्रेष्ठ वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होना विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि बिहार कृषि विश्वविद्यालय की शिक्षा और उत्कृष्ट अनुसंधान का प्रमाण है ।

डॉ सिद्दीकी के शोध का प्रभाव शैक्षणिक संस्थानों की सीमा से कहीं आगे है। वे मूल रूप से फल और सब्जियों की कटाई के बाद संरक्षण पर काम करते हैं। उन्हें हाल ही में केले की शेल्फ लाइफ बढ़ाने पर जर्मनी से एक अंतरराष्ट्रीय पेटेंट मिला है। यह बिहार कृषि विश्वविद्यालय का पहला अंतरराष्ट्रीय पेटेंट है।


 


संबंधित खबरें