मुख्य समाचार

बिहार में चाय पर शोध को बढ़ावा देने के लिए एमओयू 

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर (बीएयू) ने चाय पर शोध को बढावा देने के लिए असम कृषि विश्वविद्यालय (एएयू) जोरहाट के साथ एमओयू किया है। गुवाहाटी में आयोजित भारतीय बागवानी कांग्रेस में बीएयू के कुलपति डॉ डी.आर. सिंह एवं एएयू के कुलपति डॉ बिद्युत सी डेका ने हस्ताक्षर किए।

बीएयू के कुलपति ने कहा कि असम क़ृषि विश्वविद्यालय के साथ हुए इस समझौते से दोनों राज्यों में क़ृषि अनुसंधान, शिक्षण और प्रशिक्षण में परस्पर सहयोग मिलेगा। खासकर बिहार में चाय की बागवानी में उन्नत शोध और अध्ययन को बढ़ावा मिलेगा।

असम के कृषि मंत्री अतुल बोरा, असम कृषि आयोग के अध्यक्ष डॉ एच.एस. गुप्ता, आईएएचएस के अध्यक्ष डॉ के.एल. चड्ढा, उपाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह और एडीजी (फल एवं रोपण) डॉ वी.बी. पटेल भी इस अवसर पर मौजूद रहे।


 


संबंधित खबरें