मुख्य समाचार

पटना में 10 दिसंबर को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 दिसंबर (रविवार) को पटना में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पूर्वी क्षेत्रीय परिषद में बिहार, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और झारखंड राज्य शामिल हैं। बिहार के मुख्यमंत्री 26वीं बैठक में उपाध्यक्ष हैं।

बैठक में सदस्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रत्येक राज्य से दो वरिष्ठ मंत्री भाग लेंगे। राज्य सरकार के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन अंतर राज्य परिषद सचिवालय एवं बिहार सरकार के सहयोग से हो रही है।

राज्यों के मुद्दों को पहले संबंधित क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति के समक्ष चर्चा के लिए पेश किया जाता है। जिन मुद्दों का आपसी सहमति से समाधान नहीं निकल पाता है। उन्हें क्षेत्रीय परिषद की बैठक में विमर्श के लिए रखा जाता है। 


 


संबंधित खबरें