मुख्य समाचार

सीएम ने निवेशकों को हर सहयोग का दिया भरोसा  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार बिजनेस कनेक्ट में आये सभी निवेशकों को राज्य सरकार की तरफ से हर सहयोग का भरोसा दिया है। प्लेनरी सेशन को मुख्यमंत्री ने संबोधित नहीं किया, लेकिन उन्होंने समिट में आये उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। बिहार आने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

निवेशकों ने बिहार में हो रहे विकास कार्यों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि बिहार में काफी बदलाव आया है। यहां निवेश के लिए अनुकूल माहौल है। 

कार्यक्रम के दौरान बिहार लॉजिस्टिक पॉलिसी 2023 का लोकार्पण किया गया। उद्योग विभाग एवं प्रमुख कंपनियों के बीच बिहार में निवेश प्रस्ताव संबंधित एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। इनमें बीपीसीएल, पटेल एग्री इंडस्ट्री, हॉलटेक इंटरप्राइजेज, इंडो-यूरोपियन हर्ट हॉस्पिटल एवं देव इंडिया प्रोजेक्ट शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने अडानी ग्रुप के निदेशक प्रणव अडानी, नाहर ग्रुप इंडस्ट्री के सीएमडी कमल ओसवाल, एएमडी के हंसमुख रंजन, पटेल एग्री इंडस्ट्री के डॉ दिलीप कुमार, टाइगर कंपनी के महेश कुमार, हाईस्प्रिट कॉमर्शियल वेंचर के तुषार जैन, माइक्रोमैक्स के राजेश अग्रवाल एवं वी टू रिटेल के राम अग्रवाल को सम्मानित किया। 
 


संबंधित खबरें