नीतीश कुमार ने नौवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। इस बार उन्होंने बीजेपी के सहयोग से सरकार बनायी है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन स्थित राजेंद्र मंडप में उन्हें शपथ दिलाई।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा डिप्टी सीएम बनाये गये हैं। इनके अलावा छह मंत्रियों ने भी शपथ ली है।
शपथ लेने वाले मंत्री : विजय चौधरी (जदयू), बिजेंद्र यादव (जदयू), डॉ प्रेम कुमार (बीजेपी), श्रवण कुमार (जदयू), संतोष कुमार सुमन (हम), सुमित कुमार सिंह (निर्दलीय)।

शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए के बडे़ नेता मौजूद रहेे। समारोह के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार शीघ्र होगा। नीतीश कुमार ने महागठबंधन सरकार के मुख्यमंत्री पद से आज ही इस्तीफा दिया था।
नीतीश ने कब-कब ली मुख्यमंत्री पद की शपथ : 3 मार्च 2000 (सिर्फ सात दिनों के लिए), 24 नवंबर 2005, 26 नवंबर 2010, 22 फरवरी 2015, 20 नवंबर 2015, 27 जुलाई 2017, 16 नवंबर 2020, 10 अगस्त 2022, 28 जनवरी 2024