मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने किया केंद्रीय बजट का स्वागत  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। बजट में उच्च शिक्षा के लिए लोन की राशि बढ़ाई गई है, जिससे युवाओं को सहूलियत होगी। 

तीन नये रेलवे इकोनॉमिक कोरिडोर शुरू होने से देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से होगा। इससे लॉजिस्टिक एफिशिएंसी में सुधार होगा और लागत में कमी आयेगी। सरकार मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लायेगी। इसके तहत किराये के घर एवं झुग्गी बस्तियों में रहनेवाले लोगों को आवास का लाभ मिल सकेगा। यह स्वागत योग्य कदम है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए स्टार्टअप के टैक्स स्लैब में एक साल के लिए छूट बढ़ाई गई है। इससे औद्योगिक क्षेत्र के विकास की गति बढ़ेगी। साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि मनरेगा का बजट 60 हजार करोड़ से बढ़ाकर 86 हजार करोड़ रुपये किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जानेवाली राशि से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। 
 


संबंधित खबरें