मुख्य समाचार

रेलवे योजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम एवं डिटी सीएम   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश भर के 554 रेलवे स्टेशन, 1500 रोड ओवर ब्रिज एवं अंडरपास का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं की लागत 41 हजार करोड़ रुपये है। 

इस कार्यक्रम में एक अणे मार्ग से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा शामिल हुए।

कार्यक्रम में बिहार के 33 रेलवे स्टेशनों - बांका, बरौनी, सीवान, मुंगेर, थावे, सबौर, अररिया कोर्ट, शिवनारायणपुर, दौरम मधेपुरा, डेहरी ऑन सोन, गुरारू, काढ़ागोला रोड, चौसा, लहेरियासराय, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल, नवादा, रक्सौल, मोतीपुर, लखीसराय, मशरख, रफीगंज, मैरवा, पीरो, बिक्रमगंज, लाभा, जनकपुर रोड, चकिया, नवीनगर रोड, घोड़ासहन, सालमारी, एकमा एवं शाहपुर पटोरी के पुनर्विकास कार्य, 68 रोड ओवरब्रिज और अंडरपास के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। 

रेलवे की परियोजनाओं पर आधारित एक लघु फिल्म भी पेश की गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, सीएम के प्रधान सचिव दीपक कुमार, सचिव अनुपम कुमार एवं दानापुर के डीआरएम जयंत कुमार चौधरी भी मौजूद रहे। 
 


संबंधित खबरें