मुख्य समाचार

चार मार्च तक बारिश एवं वज्रपात की चेतावनी

बिहार के कई जिलों में दो मार्च से चार मार्च तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान वज्रपात होने का भी पूर्वानुमान है। गया, कैमूर, रोहतास एवं औरंगाबाद जिलों में ओलावृष्टि की भी संभावना है। 

पटना मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार राज्य में खासकर पश्चिम एवं मध्य बिहार के कुछ जिलों में 10 से 30 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। कुछ जगहों पर हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी। 

मौसम विज्ञान केंद्र ने किसानों को सलाह दी है कि वे खेत में कटी फसलों का सुरक्षित भंडारण कर लें। साथ ही ओलावृष्टि से रबी फसल को बचाने के लिए आवश्यक उपाय भी करना उचित होगा।


 


संबंधित खबरें