मुख्य समाचार

बिहटा में ई-रेडिएशन सेंटर एवं एक्सपोर्ट पैक हाउस का लोकार्पण

बिहटा में 59 करोड़ रुपये की लागत से बने ई-रेडिएशन सेंटर एवं एक्सपोर्ट पैक हाउस का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इससे कृषि उत्पादों के संरक्षण एवं भंडारण में सुविधा होगी। इस मौके पर पटना, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण एवं भागलपुर जिलों में 24 लाख वर्ग फीट के प्लग एंड प्ले शेड्स का भी उद्घाटन किया गया। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उद्योग विभाग की 1 हजार 68 करोड़ रुपये की लागत से 33 परियोजनाओं का उद्घाटन एवं 42 परियोजनाओं का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। इस मौके पर बिहार लघु उद्यमी योजना के अंतर्गत 40,102 लाभुकों को पहली किस्त के रूप में 50-50 हजार रुपये का अनुदान भी मिला। 

पटना जिले के फतुहा इंडस्ट्रियल एरिया, पूर्णिया और भागलपुर जिले के बरारी इंडस्ट्रियल एरिया में वाटर ड्रेनेज सिस्टम, सड़क और स्ट्रीट लाइट संबंधित योजनाओं का शिलान्यास किया गया। योजना की लागत 106 करोड़ रुपये है।

पटना स्थित उद्योग भवन एवं बीएसएफसी बिल्डिंग में नये स्टार्ट अप बिजनेस सेंटर और मुजफ्फरपुर जिले के गोरौल इंडस्ट्रियल एरिया में फ्लेक्सिबल पेवमेंट योजनाएं भी शामिल हैं। 
नालंदा, भागलपुर और गोपालगंज जिलों में उद्योग केंद्र के नये भवन तथा बक्सर जिले में बियाडा कार्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। 

भागलपुर जिले में सीपेट बिल्डिंग तथा हाजीपुर जिले में सीपेट ब्वॉयज हॉस्टल का निर्माण, मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर एवं पानापुर इंडस्ट्रियल एरिया में सड़क एवं पुल का निर्माण कार्य शामिल है। इसके अलावा रोहतास जिले के दिनारा में टूल एवं ट्रेनिंग इंस्टीच्यूट तथा हॉस्टल का निर्माण भी किया जाना है।

कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, भवन निर्माण मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यटन मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक एवं डॉ एस सिद्धार्थ मॉजूद रहे। 
 


संबंधित खबरें