मुख्य समाचार

कैंसर से पीड़ित सुशील मोदी ने बिहार और पार्टी के प्रति व्यक्त किया आभार

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पिछले छह माह से कैंसर से पीड़ित हैं। एक्स पर पोस्ट कर उन्होंने इसकी जानकारी दी।

उन्होंने लिखा है कि पिछले छह माह से कैंसर से संघर्ष कर रहा हूं। अब लगा कि लोगों को बताने का समय आ गया है। लोकसभा चुनाव में कुछ नहीं कर पाऊंगा। प्रधानमंत्री को सब कुछ बता दिया है। देश, बिहार और पार्टी का सदा आभार और सदैव समर्पित।

सुशील मोदी का इलाज दिल्ली एम्स और टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा है।

32 साल के अपने राजनीतिक सफर में सुशील मोदी लोकसभा, राज्यसभा, विधानसभा और विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। 

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के स्वास्थ्य की ख़बर से स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ और सक्रिय हों ताकि उनकी गहरी समझ का लाभ पार्टी के अनगिनत कार्यकर्ताओं को सदैव मिलता रहे।
 


संबंधित खबरें