मुख्य समाचार

सुशील कुमार मोदी नहीं रहे, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस 

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का निधन सोमवार की रात हो गया। दिल्ली एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 9 अप्रैल से दिल्ली एम्स में भर्ती थे। 

72 वर्षीय सुशील कुमार मोदी पिछले छह माह से कैंसर से पीड़ित थे। 3 अप्रैल को उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी थी। 

वे नीतीश कुमार की सरकार में 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक उप मुख्यमंत्री के साथ वित्तमंत्री के पद पर रहे। जीएसटी लागू कराने में उनकी महत्वूपर्ण भूमिका रही। 

सुशील कुमार मोदी के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्री, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने गहरी शोक सवंदेना व्यक्त की है। 


संबंधित खबरें