मुख्य समाचार

बिहार आमोत्सव के प्रतीक चिन्ह का राज्यपाल ने किया लोकार्पण  

बिहार आमोत्सव 2024 का आयोजन राजभवन में 15 और 16 जून को होगा। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने राजभवन में आमोत्सव 2024 के पोस्टर और प्रतीक चिन्ह (लोगो) का लोकार्पण किया। इस मौके पर राज्यपाल के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्थू, बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के कुलपति डॉ डी.आर.सिंह और उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार मौजूद रहे।

आमोत्सव का आयोजन बीएयू और कृषि विभाग ने संयुक्त रूप से किया है। उत्सव में बिहार के आमों की वैरायटी प्रदर्शित की जायेगी। कार्यक्रम का सूक्ति वाक्य है स्वाद, संस्कृति एवं समृद्धि का उत्सव। 

बिहार के सभी जिलों के फल उत्पादक एवं नर्सरी संचालक आम उत्सव में भाग ले सकते है। शर्त यह है कि आम प्रतिभागी के अपने खेत या बाग का होना चाहिए। 

बिहार में आम की बहुत सारी वैरायटी है, लेकिन इसकी जानकारी अधिकतर लोगों को नहीं है। इस कार्यक्रम के माध्यम से आम के प्रचलित एवं लुप्त हो रही किस्मो को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
 


संबंधित खबरें