मुख्य समाचार

राज्यस्तरीय वन महोत्सव का सीएम ने किया शुभारंभ  

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक अणे मार्ग में आम के पौधा का रोपण कर राज्यस्तरीय वन महोत्सव 2024 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग अपने परिसर एवं आसपास पौधारोपण कर इस अभियान में अपना योगदान दें। 

राज्य में हरित आवरण क्षेत्र बढ़ाने के लिए वर्ष 2012 से पौधारोपण शुरू किया गया। वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत कर इसे और आगे बढ़ाया गया। पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अभियान के तहत व्यक्ति विशेष को पांच पौधे निःशुल्क उपलब्ध करायेगा। 

इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री डॉ प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्य सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा, विकास आयुक्त चैतन्य प्रसाद, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी सहित कई वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। 
 


संबंधित खबरें