मुख्य समाचार

नदियों के बढ़ते जलस्तर का सीएम ने किया एरियल सर्वे   

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गोपालगंज, पश्चिम और पूर्वी चंपारण जिलों में नदियों के बढ़ते जलस्तर का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने गंडक बराज का भी निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल संसाधन विभाग लगातार मॉनिटरिंग करते रहे। निचले इलाकों में जहां पानी बढ़ रहा है, वहां पूरी नजर रखें। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार सभी जिलों एवं संबद्ध विभागों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये हैं। नाव, पॉलिथिन शीट्स, राहत सामग्री, दवा, पशुचारा, बाढ़ आश्रय स्थल, सामुदायिक रसोई, फूड पैकेट्स एवं जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के संबंध में पूरी तैयारी रखें। 

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, विकास आयुक्त सह जल संसाधन विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पश्चिम चंपारण के डीएम दिनेश कुमार राय और बगहा केे एसपी सुशांत कुमार सरोज भी मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें