मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम बजट को सकारात्मक बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में बिहार की जरूरतों का विशेष ध्यान रखा गया है। बिहार की सड़क संपर्क एवं बिजली परियोजनाएं, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज और खेलकूद की संरचनाओं के लिए विशेष राशि का प्रावधान किया गया है।
साथ ही बिहार के पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए विशेष सहायता की घोषणा की गयी है। बाढ़ से बचाव के लिए भी बजट में बड़ा ऐलान किया गया है। कोशी-मेची नदी जोड़ परियोजना, नदी प्रदूषण न्यूनीकरण और सिंचाई परियोजनाओं के लिए विशेष आर्थिक मदद देने की घोषणा स्वागत योग्य है।
बिहार के लिए बजट में विशेष प्रावधान के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री को विशेष धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि इन घोषणाओं से बिहार के विकास में सहयोग मिलेगा। आशा है कि आगे भी अन्य जरूरतों के लिए केंद्र सरकार इसी तरह बिहार के विकास में सहयोग करेगी।